महिला कांग्रेस द्वारा कोरोना से बचने हेतु उपायों पर वेबिनार का आयोजन 

मुंबई |     ईशान्य मुंबई जिला महिला कांग्रेस द्वारा फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड के सहयोग से कोरोना से बचने एवं घर मे रह कर देखभाल के संदर्भ में वेबिनार मीटिंग का आयोजन जूम पर किया , मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ , मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्षा डॉ. अजन्ता यादव , प्रनील नायर (अध्यक्ष – ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस) के मार्गदर्शन में डॉ. बाबुलाल सिंह (उपाध्यक्ष – मुंबई कांग्रेस) , जसीम खान फोर्टिस हास्पिटल के सहयोग से इस मीटिंग का आयोजन रीना पाटिल अध्यक्षा – ईशान्य मुंबई महिला कांग्रेस द्वारा किया गया , संचालन अपर्णा रॉय (जिला महासचिव) द्वारा किया गया , फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड के एक्सपर्ट डॉ. मंजीत सिंह अरोरा ने विस्तृत रूप से कोरोना के लक्षणों और उससे बचाव तथा घर मे रह कर कैसे मरीज की देखभाल कर सकते है इस संदर्भ में जानकारी प्रदान कि , उन्होंने कोरोना से भयभीत नहीं होने की सलाह दी , बाहर निकलने पर उचित ढंग से मास्क पहनने तथा सोशल दूरी बनाये रखने पर जोर देते हुए कहा कि आप नियमित रहेंगे तो कोरोना कुछ भी आपको हानि नहीं पहुंचा सकता , बिना वजह बाहर घूमने लोगों से मिलने की इच्छाओं को टालना आवश्यक है वेबिनार में भारी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया , अपर्णा रॉय ने अंत मे सभी का आभार प्रकट किया    |