मुंबई भाजपा के महामंत्री बने संजय उपाध्याय

मुंबई |     भारतीय जनता पार्टी के तेजतर्रार युवा व्यक्तित्व तथा महाराष्ट्र के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री संजय उपाध्याय को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मुंबई भाजपा के महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है इसके पहले भी संजय उपाध्याय को कई महत्वपूर्ण पद दिए जा चुके हैं उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष पद के रूप में भी संजय उपाध्याय शानदार काम कर चुके हैं संजय उपाध्याय को महामंत्री नियुक्त किए जाने पर अनेक सामाजिक संगठनों , शिक्षाविदों , राजनीतिज्ञों तथा गणमान्य उत्तर भारतीयों ने उन्हें बधाई दी है संजय उपाध्याय ने कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों एवं अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे   |