मुंब्रा में की गई देवी भक्तों की सेवा

ठाणे | हर साल की भांति इस साल भी मुंब्रा देवी सेवा मंडल द्वारा दशहरा के निमित्त आई मुंब्रा देवी के गड पर दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों की सेवा इस बार भी मुंब्रा देवी सेवा मंडल द्वारा की गई , मंडल के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों ने आने वाले भक्तों की सेवा की ताकि उन्हें दर्शन के लिए पहाड़ के ऊपर तक जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े विदित हो कि मुंब्रा की पहाड़ी पर स्थित देवी मां मुंब्रा देवी के दर्शन के लिए दशहरा के निमित्त हर साल बड़ी संख्या में भक्तगण आते हैं और यह परंपरा दशकों से चलती आ रही है |

जबकि मुंब्रा देवी सेवा मंडल भी लगातार आने वाले भक्तों की सेवा दशहरा के दौरान करता रहा है इसी क्रम में इस बार भी भक्तों की सेवा की गई , उपरोक्त जानकारी देते हुए मुंब्रा देवी सेवा मंडल के अध्यक्ष कांतिलाल वाघमारे ने कहा कि मंडल के सक्रिय सदस्यों के साथ ही स्थानीय नागरिकों ने भी इस सेवाभावी कार्य में अपना सहयोग दिया , आने वाले भक्तों को खजूर , बिसलेरी का पानी , शेंगदाना और चाय का मुफ्त में वितरण किया गया , इसका लाभ आने वाले भक्तों ने उठाया जबकि इस अवसर पर गोपीनाथ चिंचोळकर , कृणाल वाघमारे , रुपेंद्र गडा , शबाना खान , दीपक शिंगरे , हिरामण कदम , मनीष वाघमारे , भूषण धुरापे , अय्यझ खान , हेमंत कोळी , सचिन बखरे , संजय शिंदे , रामकृष्ण सोनवणे , प्राण बखरे आदि मुंब्रा देवी सेवा मंडळ कार्यकर्ताओं ने अपना सराहनीय सहयोग दिया , वाघमारे ने बताया कि गत 34 सालों से मुंब्रा देवी सेवा मंडल द्वारा दसारा के निमित्त आने वाले भक्तों की सेवा की जा रही है और आगे भी यह परंपरा जारी रहेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *