यूथ कांग्रेस का ठाणे में विरोध प्रदर्शन

ठाणे | उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या की खिलाफ ठाणे शहर में भी युवा कांग्रेसियों ने विरोध आंदोलन कर भाजपा सरकार की निंदा की , उसे हत्यारिन सरकार करार दिया और ठाणे शहर में यूथ कांग्रेस का विरोध आंदोलन महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यजीत तांबे पाटिल के मार्गदर्शन में ठाणे शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष स्वप्निल भोईर व इंटक के महासचिव अजीत ओझा ने किया , विदित हो कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में निर्दोष किसानों की हत्या राज्य सरकार के इशारे पर वहां की पुलिस ने कर दी जिसके खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है |

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए ठाणे यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष स्वप्निल भोईर व इंटक महासचिव अजीत ओझा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में तानाशाही कर रही है जन आंदोलन को जिस तरह शक्ति के बल पर कुचला जा रहा है वह आने वाले बुरे दिनों के संकेत हैं उनका कहना था कि भाजपा सरकार नैतिकता के आधार पर आम नागरिकों का विश्वास यूपी में खो चुकी है ऐसी सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए , इस विरोध आंदोलन में ठाणे शहर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष स्वप्निल भोईर व इंटक महासचिव अजित ओझा के साथ ही ठाणे शहर युवक काँग्रेस महासचिव यज्ञेश वाडेकर , रूपेश बरफ , रविंद्र (चिंटू) शर्मा , मनोज चव्हाण , आदित्य पांडे , सुरेश यादव , कमलेश पाल आदी पदाधिकारी वह कार्यकर्ता शामिल थे , विरोध आंदोलन के दौरान जमकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी कांग्रेसी पदाधिकारियों ने की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *