यूपी के मुख्यमंत्री का विरोध , कांग्रेस की हताशा :- जयेश जोशी 

मुंबई |      उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुंबई यात्रा का विरोध करने वाली कांग्रेस का चारो ओर विरोध किया जा रहा है भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विरोध करने पर कांग्रेस की घेराबंदी तेज कर दी है युवा नेता तथा मुंबई भाजपा व्यापार – उद्योग आघाड़ी के पूर्व महामंत्री जयेश जोशी ने कहा है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे विकास तथा दिन ब दिन जनता के मजबूत होते विश्वास ने कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया है हर मोर्चे पर विफल होती कांग्रेस के नेता हताशा में कुछ भी अनाप – शनाप बक रहे हैं जयेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनता में छवि विकास पुरूष की है उनके बारे में कांग्रेस हो अथवा अन्य कोई राजनीतिक दल किसी की भी फालतूगिरी भारतीय जनता पार्टी और जनता अब बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है     |

जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने देश में साठ वर्षों तक राज किया , देश को विकास के बजाय रसातल में पहुंचाने के लिए महज भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार किया , देश को जाति – धर्म में बांटा लेकिन अब उसके पापों का घड़ा भर चुका है और देश की जनता ने उसे उसकी जगह दिखा दी है जयेश जोशी ने यह भी कहा कि जिस रफ्तार से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने प्रदेश का विकास कर रहे हैं उससे महाराष्ट्र की पंगु सरकार को जलन हो रही है यहां की महाविकास अघाडी सरकार को सदैव सत्ता परिवर्तन का डर सता रहा है लोग योगी के विकास कार्यों से तुलनात्मक अध्ययन कर इनकी असफलता पर अंगुली उठा रहे हैं इस कारण यह लोगों को गुमराह करने के लिए तथा योगी को नीचा दिखाने के लिए कांग्रेस प्रवक्ता तथा शिवसेना नेताओं द्वारा यह दुर्भावनापूर्ण बयान जारी किया गया है जिसकी हम तीव्र निंदा करते हैं     |