रजनी पाटिल को कांग्रेसियों की बधाई

ठाणे | कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता और जम्मू कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल राज्यसभा के लिए हुए चुनाव में निर्विरोध विजयी हुई , पूर्व सांसद भी रही रजनी पाटिल की जीत के बाद ठाणे शहर में भी कांग्रेसी नेताओं ने खुशियां मनाई और शहर के वरिष्ठ नेताओं ने मुंबई जाकर उन्हें जीत की बधाई दी , कांग्रेस के वरिष्ठ कामगार नेता मोहन तिवारी और अनुसूचित जनजाति सेल के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष विश्वनाथ किरकिरे ने सांसद रजनी पाटिल से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी |

इस दौरान ठाणे शहर के कांग्रेसी नेताओं के साथ पाटिल ने बातचीत भी की उन्होंने संदेश दिया कि आगामी ठाणे मनपा के होने वाले चुनाव को हर कांग्रेसी गंभीरता से लें , खासकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की उक्त चुनाव में अहम भूमिका होगी , वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन ही कांग्रेस की उपलब्धि की राह तय करेगा और कामगार नेता मोहन तिवारी और कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति विभाग के शहर जिला अध्यक्ष विश्वनाथ किरकिरे को पाटिल ने धन्यवाद दिया तथा कहा कि वे ठाणे शहर में रहने वाले हिंदीभाषी समाज और आदिवासी समाज को पार्टी के साथ जोड़ने का अभियान तेज कर दें , इसके साथ ही उन्होंने कहां कि प्रदेश नेतृत्व ठाणे शहर के कांग्रेसियों को हर तरह का सहयोग और मार्गदर्शन आगे भी करता रहेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *