रसड़ा कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक संतोष कुमार राय के सेवानिवृत्त होने पर सभी ने दी भाव पूर्वक विदाई

बलिया |     बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक संतोष कुमार राय सेवानिवृत्त हो गये , उनके सम्मान में शनिवार को रसड़ा कोतवाली परिसर में उनकी विदाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें उपस्थित सभी अधिकारियों और पुलिस के जवानों ने राय की कार्य प्रणाली और उनके कुशल व्यवहार की सराहना की सभी ने फूल माला सहित अपने अपने अंदाज में उन्हें विदाई दी , इस बीच रसड़ा उत्तरी चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह ने अपनी शायराना अंदाज में कुछ इस तरह विदाई दी की इस शायरी को सुन सभी की आंखें नम हो गई   |

उत्तरी चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह की शायरी आप भी सुने

ये इंतहा थी प्यार की वो आरजू जगा गए
नजर मिला के यूं गये, कि दिल में समा गये।
सुरूर ही सुरूर था ‘राय साहब’ पर ही गुरुर था।
उन्हें भी याद आएंगे यकीन ये जरूर है।
ये हद थी एतबार की, वो ख्वाहिशें जगा गए।
नजर मिला के यूं गये कि दिल में ही समा गए।
लिख लिया है नाम उनका रसड़ा की ही दीवार पे,
और क्या कहें कि वो तो सांसों में शुमार थे।
ये जीत थी या हार थी, वो जुस्तजू जगा गए।
नजर मिला के यूं गये कि दिल में ही समा गए।
यकीन-ए-दिल हिला नहीं, सुकून-ए-दिल मिला हमें।
बहकती हसरतों से भी न है कोई गिला हमें।
न खत मिला, न तार ही, मगर खुशी जगा गए।
नजर मिला के यूं गए, कि दिल में ही समा गए।
ये इंतहा थी प्यार की, वो आरजू जरा गए।
नजर मिला के यूं गए, कि दिल में समा गए।

रिपोर्ट : उमाकांत विश्वकर्मा