राजकुमार यादव नवसृजन कला प्रवीण अवार्ड से सम्मानित

ठाणे  |  छत्रपति प्रशिक्षण संस्थान (रजि .) कानपुर रोजगार समाचार प्रकाशन कानपुर द्वारा ठाणे महानगरपालिका के वरिष्ठ एवं महापौर पुरस्कृत आदर्श शिक्षक राजकुमार राम लखन यादव को भारतीय कला, साहित्य, सृजन लेखन, शिल्प साधना, एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट सृजन एवं योगदान के लिए छत्रपति प्रशिक्षण संस्थान कानपुर के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार कटियार तथा अक्षय प्रकाशन कानपुर के संयोजक डॉ हरी लाल गुप्त के कर कमलों द्वारा ‘नव सृजन का अवार्ड’ से सम्मानित किया गया   |

यह सफलता पर समन्वय संकल्प के प्रबंधक एवं ट्रस्टी अनिरुद्ध पांडे, मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉक्टर बाबूलाल सिंह, राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु चौधरी, मुस्कान पत्रिका के संपादक लाल बहादुर यादव, सीताराम ग्रामीण साहित्य परिषद व इंद्रजीत पुस्तकालय के संस्थापक तथा पत्रकार एवं वरिष्ठ शिक्षक विनोद कुमार सीताराम दुबे,डॉ सचिन सिंह, डॉ विजय यादव, डॉ आर एम पाल, मुख्य अध्यापिका शशि कला सोनजे, वरिष्ठ शिक्षिका रेखा विनय तिवारी, सुनीता सुनील सरोदे, शिक्षाविद्  सी.बी. यादव,दयाशंकर पाल, राधेश्याम यादव  नवभारत के संतोष जैसवार, वीरेंद्र पाठक, सुरेंद्र मिश्रा,महेंद्र यादव,संगीता पाल, लालमणि यादव, राज सिंह यादव, सूरत यादव, दीनानाथ यादव,प्रेम सिंह, जितेंद्रमणि त्रिपाठी, पारसनाथ यादव ,पूनम शिंदे, अशोक यादव ,प्रज्ञा वाणी ,कृष्ण कुमार यादव ,लाल बहादुर यादव , अंकुर यादव, विद्या फूल सुंदर, हरी लाल यादव इत्यादि मान्यवरों ने राजकुमार यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं  ।