राष्ट्रीय आदर्श शिक्षक पुरस्कार

ठाणे | ठाणे शहर के चर्चित शिक्षाविद डॉक्टर आर.बी. रोझोदकर को राष्ट्रीय आदर्श शिक्षक ब्रह्मध्यान पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है उनके इस सम्मान से ठाणे शहर के बुद्धिजीवियों में खुशी का वातावरण है इसके साथ ही डॉक्टर रोझोदकर को पहले भी कई शैक्षणिक साम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है इतना ही नहीं राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर भी उनका सत्कार निरंतर विभिन्न पुरस्कार देकर किए जाने का सिलसिला जारी है इसी क्रम में डॉक्टर रोझोदकर को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है |

डॉक्टर रोझोदकर को राष्ट्रीय आदर्श शिक्षक ब्रह्म ध्यान पुरस्कार 2021 से नवाजे जाने की खुशी में संत रोहिदास समाज विकास संस्था ने भी उनका स्वागत किया है संस्था के अध्यक्ष सुनील लोंगरे ने बताया कि डॉ. रोझोदकर ठाणे शहर में एक सिद्धहस्त शिक्षाविद है जिस कारण उनके साहित्यिक योगदानों को देखते हुए संस्था द्वारा उनका सम्मान किया गया , इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुनील लोंगरे के साथ ही प्रमुख सलाहकार बालाजी कांबले , विक्रम भोईर , राजू मालवी और संतोष अहिरे के साथ ही सुनील गवली आदि ने डॉ. रोझोदकर का सत्कार किया , डॉ. रोझोदकर ने संस्था के पदाधिकारियों के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *