राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी की बैठक में हुआ जिला अध्यक्ष का चुनाव

बलिया |     बलिया जिले के ग्राम में आज रविवार के दोपहर राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी की बैठक प्रधान कार्यालय परसीया मोड़ रसूलपुर रसड़ा बलिया पर संपन्न हुई , जिसकी अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर पी0 एन0 तिवारी ने दिनेश शर्मा को बलिया जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया और उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष तिवारी ने यह विश्वास दिलाया की शर्मा अपने पद और दायित्वों के अनुरूप पार्टी के नीतियों के अनुरूप खरा उतरेंगे बैठक में सर्व धनुषधारी राम राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉक्टर विनोद शर्मा , कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश गणेश पांडे , राष्ट्रीय महासचिव आदित्य कुमार मिश्र , रामानुज सिंह , उमेश कनौजिया , शेषनाथ , वृजेश इत्यादि ने अपने विचार व्यक्त किए और बैठक का संचालन सुनील कुमार ने किया    |

रिपोर्ट : उमाकांत विश्वकर्मा