विश्वकर्मा महासभा सुख दुख में अपनों के बीच :- अशोक विश्वकर्मा

चंदौली |    ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने समाज में सतत योगदान करने वाले सक्रिय समाजसेवी साथियों के सुख दुख में प्रमुख पदाधिकारियों के साथ शामिल होकर संवेदना और शुभकामना व्यक्त की संगठन के प्रमुख सहयोगी ग्राम भोगवार निवासी 46 वर्षीय विजेंद्र विश्वकर्मा के आकस्मिक निधन की सूचना पर उनके परिजनों से मिलकर अपार दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया तथा गहरी शोक संवेदना व्यक्त की इसी क्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री चहनिया निवासी बुद्धू लाल विश्वकर्मा की अस्वस्थता की जानकारी पर उनके निवास पहुंचकर उनका कुशल क्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु शुभकामना व्यक्त की पड़ाव निवासी मॉडर्न इंजीनियरिंग के अधिष्ठाता अशोक कुमार शर्मा के कोरोना से मुकाबला कर स्वस्थ पर होने पर प्रसन्नता व्यक्त किया तथा उन्हें दीर्घ जीवन की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीकांत विश्वकर्मा , डॉ प्रमोद कुमार विश्वकर्मा , नंदलाल विश्वकर्मा , कालिका विश्वकर्मा , मृत्युंजय विश्वकर्मा , सुरेश विश्वकर्मा आदि लोग थे    |