विश्व हिंदू महासंघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए : राजेश सिंह

नई दिल्ली |  नई दिल्ली में विश्व हिंदू महासंघ (भारत) द्वारा आयोजित “सनातन संस्कृति Conclave -2022” के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के कालका मंदिर के महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत द्वारा भारतीय जनता पार्टी कल्याण शहर सचिव राजेश धनराज सिंह को विश्व हिंदू महासंघ का महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया , राजेश सिंह ने बताया कि उन्हें संस्था द्वारा जो जिम्मेदारी दिया गया है उसको वो पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे ताकि संस्था के उद्देश्य लोगो तक पहुंच सके और लोग संस्था के साथ मिलकर काम कर सके | 

 इस अवसर पर शिवशांती प्रतिष्ठान के संस्थापक व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, अमित सिंह, संजीव तिवारी, हिमांशु सिंह ने राजेश सिंह को बहुत बहुत बधाई दी |