शहर में सेवा भावी कार्यक्रमों की शुरुआत

ठाणे | ठाणे शहर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में कई सेवाभावी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इसके साथ ही भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस के निमित्त सेवा सप्ताह का भी संकल्प लिया है भाजपा के ठाणे शहर अध्यक्ष और विधायक निरंजन डावखरे की अगुवाई में कई स्थानों पर सेवा भावी कार्यक्रमों का आयोजन भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया , जिसमें  डावखरे के साथ ही भाजपा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे , ठाणे मनपा में भाजपा गटनेता मनोहर डूंबरे , महासचिव विलास साठे , मनोहर सुगदरे , सुजय पतकी के साथ ही नगरसेविका और नगरसेवक भी उपस्थित रहे |

आयोजित कार्यक्रम के दौरान ठाणे मनोरुग्नालय में भाजपा शहर उपाध्यक्ष विजय त्रिपाठी की ओर से फलों और बिस्कुट का वितरण किया गया , इसके साथ ही पंतप्रधान जन सुरक्षा योजना के अंतर्गत कोपरी में भाजपा स्लम सेल के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष कृष्णा भुजबल व भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सचिन केदारी ने ज्ञानेश्वर नगर में राशन बैग और अनाजों का वितरण किया जबकि वर्तक नगर में किरण धतुरे की ओर से विधवा महिलाओं के बीच खाद्यान्न का वितरण किया गया , इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे जबकि ठाणे मनपा में भाजपा गटनेता मनोहर डुंबरे की ओर से हीरानंदानी एस्टेट में आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया गया , सेवा सप्ताह के निमित्त भाजपा के पोखरण मंडल के पदाधिकारी राजेश सावंत , दिनेश दाभोळकर , पराग नार्वेकर द्वारा शुरू किए गए जनसंपर्क कार्यालय का भी उद्घाटन सेवा सप्ताह के निमित्त किया गया , सेवा सप्ताह के दौरान भाजपा वैद्यकीय आधाढी और आई.टी. सेल की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक अभियान कार्यशाला का भी आयोजन किया गया , के.बी.पी. महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को भाजपा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे ने भी संबोधित करते हुए मार्गदर्शन दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *