श्री गणेश व श्री कृष्ण के हाथों पौधरोपण कर शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा दिया गया जागरूकता का संदेश

ठाणे | गणेशोत्सव महाराष्ट्र व पूरे देश में धूमधाम से मनाए जाने वाला एक पावन पर्व है जिसके उपलक्ष्य में आज #GoGreenRevolution व वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ के मुहिम की तहत शिवशांति प्रतिष्ठान व संस्कार एज्यूकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट सतत मुहिम के संचालक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में कार्यरत है आज संस्था द्वारा लोगों में पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गणेशोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में श्री गणेश व श्री कृष्ण के हाथों पौधरोपण कर संस्था का 170वां कार्यक्रम संपन्न किया गया |

आपको बता दे कि इस कार्यक्रम की शुरुवात राष्ट्रगान व संस्था का शपथ लेकर किया गया , संस्था द्वारा नन्हें बच्चे श्रेयष मिश्रा व आरव सिंह को श्री गणेश व श्री कृष्ण के रूप में तैयार कर उनके हाथों पौधरोपण किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के हाथों संस्था से निरंतर व निस्वार्थ भाव से जुड़े रंजीत सिंह को (ठाणे जिल्हा अध्यक्ष) , गोपाल ठाकुर को (ठाणे जिल्हा संयोजक) व अवि सिंह को (ठाणे जिल्हा सचिव) के पद पर नियुक्त किया गया , उक्त समय पर संस्कार क्लासेस की संचालिका लक्ष्मी मौर्या , मिलिंद कुलकर्णी , प्रशांत दलाई , सुधांशू बिसोइ , रोहित सिंह , रोहन मंडराई , रवि पंडित , ममता , आयूषी , सुमन , श्रेया , दानिश , हिमांशु , आकाश , शैलेश , मनीष व अन्य शिवशांति परिवार के लोगो ने अपना श्रमदान दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *