श्वेता शालिनी के जन्मदिन पर वृक्षारोपण

ठाणे | भाजपा की प्रखर महिला नेता श्वेता शालिनी के जन्मदिन पर सेवाभावी संस्था शिवशांति प्रतिष्ठान व संस्कार एज्यूकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट ने वृक्षारोपण कर उन्हें शुभकामनाएं दी , वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम ठाणे शहर के पालय देवी मंदिर उपवन में किया गया और संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें भाजपा के पदाधिकारी भी शामिल हुए तथा शहर स्थित पालयदेवी मंदिर , उपवन परिसर में खो ग्रीन रिवोल्यूशन अभियान के तहत 169वां  पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया , पौधारोपण का यह हरित कार्यक्रम भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता व महाराष्ट्र प्रदेश उत्तर भारतीय मोर्चा प्रभारी श्वेता शालिनी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया |

बता दे कि इस कार्यक्रम की शुरुवात राष्ट्रगान व संस्था का शपथ लेकर किया गया , उसके बाद संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने शालिनी को तुलसी का पौधा व शॉल देकर शुभकामनाएं दी और संस्था के उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह व भाजपा मंडल प्रभारी योगेश दुबे ने श्रीराम की प्रतिमा तथा संस्कार क्लासेस की संचालिका लक्ष्मी मौर्या व भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्षा मनीषा सिंह ने माँ गायत्री की प्रतिमा साथ ही पं. राममिलन शुक्ला व भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह ने सुन्दरकाण्ड पुस्तक देकर शुभकामनाएं दी , इस अवसर पर भाजपा नेता शालिनी ने संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह द्वारा पर्यावरण व देशहित के लिए निरंतर व निस्वार्थ भाव से किए जा रहे कार्यों को सराहा तथा संस्था द्वारा लिए गए शपथ को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण के विषय में कार्य करने का संकल्प लिया , संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह श्वेता शालिनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी व उनका अभियान से जुड़ने के लिए आभार व्यक्त किया , साथ ही उन्होंने कहा कि जब ऐसे प्रभुत्व के नेता अभियान से जुड़ते हैं तो आम जनता भी पर्यावरण को महत्व देते हैं भाजपा मंडल प्रभारी दुबे , महिला मोर्चा उपाध्यक्षा मनीषा सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए व भाजपा नेता शालिनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए संस्था के कार्यों को खूब सराहा , इस अवसर पर  रंजीत सिंह , सतीश गुप्ता , मिलिंद कुलकर्णी , गोपाल ठाकुर , अवि सिंह व अन्य शिवशांति परिवार के लोगो ने अपना श्रमदान दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *