संस्कार एजुकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सेनेटाइजर व मास्क वितरण

ठाणे |      संस्कार एजुकेशनल ट्रस्ट एक सेवा भावी व शिक्षाविद संस्था है संस्कार चेरिटेबल व रुद्र प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया में कोरोना जैसे महामारी से हा हा कार मचा हुआ है वहीं पिछले चार महीने से संस्था गोर गरीब के लिए भोजन व प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा की दृष्टि से मास्क , सेनेटाइजर का वितरण करने में जुटी है और इस संकट कालीन स्थिति में गरीबों व प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगीं वहीं संस्था के महासचिव गजेन्द्र सिंह तोमर ने भी अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में अपने सुरक्षा के साथ ही दूसरों की भी सुधार का ध्यान रखें और धैर्य व साहस रखना जरूरी है संस्था इसी तरह से लोगों की सेवा करने के लिए अग्रसर रहेगीं संस्थान की ओर से भा.रे.सु.ब.से. उप मंडल के सहायक सुरक्षा आयुक्त डी.एस. राम की मौजूदगी में रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों व कर्मचारियों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किया गया इस अवसर पर रेल सुरक्षा बल के पोलिस उपनिरीक्षक नवीन सिंह , संस्था के महासचिव गजेन्द्र सिंह तोमर , पत्रकार वीरेंद्र मिश्रा , जयहिंद अभियान के संचालक गोपाल ठाकुर , शिवम शुक्ला आदि उपस्थित रहें   |