सड़क पार करने का सपना हुआ साकार

ठाणे | विटावा – कलवा मार्ग पर स्थित ठाणे मनपा शाला क्रमांक 72 के नजदीक सडक़ पर पादचारी पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड और सांसद डॉक्टर श्रीकांत शिंदे की उपस्थिति में किया गया और इस पुल के बन जाने के बाद स्थानीय निवासियों को रोड पार करने में सुविधा होगी , वर्षों का यह सपना स्थानीय नगरसेविका पूजा करसुले तथा प्रियंका पाटील की पहल के कारण ही संभव हो पाया , विदित हो कि कलवा – विटावा मार्ग से नवी मुंबई से ठाणे की ओर वाहनों की सबसे अधिक आवाजाही होती है जिस कारण लोगों को सडक़ पार करना यहां मुश्किल हो रहा था। नगरसेविका पुजा करले और प्रियंका पाटिल के लगातार पाठपुरावे के कारण यह कार्य संभव हो पाया है। स्थानीय नगर सेविका पूजा करसुले और प्रियंका पाटील ने इस अवसर पर कहा कि वर्षों से यहां के स्थानीय लोगों को सड$क पार करने की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन नागरिक वाहन और सड़क हादसा हादसों का शिकार हो रहे थे |

आपको बता दे कि पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ होने के बाद स्थानीय नागरिकों में करसुले और पाटील के अपना आभार व्यक्त किया है और राज्य के गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड और सांसद श्रीकांत सिंह ने इस अवसर पर स्थानीय नगरसेविका प्रियंका पाटील और नगरसेविका पूजा करसुले के सेवाभावी कामों की सराहना की जबकि कार्यक्रम के दौरान शिवसेना विभागप्रमुख अविनाश पाटील और पूर्व नगरसेवक राजा गवारे भी उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *