सहजनवा पुलिस ने किया 25000 के इनामीया को गिरफ्तार

गोरखपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी व पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज अजय कुमार सिंह के कुशल पर्वेक्षण में दिनांक 20/05/2021 को उ0नि0 सुशील सिंह मय हमराह का0 अवधेश शुक्ला , का0 नितेश सिंह , का0 अशोक कुमार यादव के देखभाल क्षेत्र , तलाश वांछित वारंटी में मामूर था कि मुखबिर के जरिये खास सूचना प्राप्त की कि एक व्यक्ति जनपद संतकबीरनगर की तरफ से अल्टो कार से अवैध तमंचा लेकर आ रहा है मुखबीर खास की सूचना पर विश्वास कर पुलिस द्वारा उ0नि0 मय हमराहियान के मौके से प्रस्थान कर सीहापार फ्लाई ओवर पार कर कसरौल ग्राम के पास कट पर सन्तकबीरनगर से आने वाले हाई-वे मार्ग के किनारे पर खडे हो गये कुछ समय बाद जनपद सन्तकबीरनगर की तरफ एक अल्टो कार नं0 UP 53 AC 9115 आयी जिसको हाथ से रोकने का इशारा किया गया तो कार मे बैठा एक व्यक्ति कार को रोककर गाड़ी से उतरकर भागने लगा , शक होने पर हमराहियान की मदद से 40-50 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया , पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम कमलेश साहनी उर्फ कल्ले पुत्र बिंडल साहनी निवासी बोक्टा थाना गीडा जनपद गोरखपुर जिसकी जामा तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध एक अदद देशी तमन्चा व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर प्राप्त हुआ जिसके संबंध में मु0अ0सं0 155/2021 धारा 3/25 /आर्म्स एक्ट थाना स्थानीय पर पंजीकृत किया गया |

आपको बता दे कि अभियुक्त का नाम कमलेश साहनी उर्फ कल्ले पुत्र बिंडल साहनी निवासी बोक्टा थाना गीडा जनपद गोरखपुर बताया जा रहा है तथा उससे एक अदद देशी अवैध तमंचा व 2 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक अदद वाहन अल्टो कार संख्या UP 53 AC 9115 ( सीज) 207 MV ACT बरामद किया गया है और गिरफ्तार करने वाली टीम में क्रमशः उ0नि0 सुशील सिंह उपनिरीक्षक थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर , का0 अवधेश शुक्ला थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर , का0 नितेश सिंह थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर , का0 अशोक कुमार यादव थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर शामिल रहे  |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *