सह्याद्रि से हिमालय तक अनकहे शरद पवार काव्य संग्रह के लिए रचनाएं आमंत्रित 

मुंबई |      राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के ८० वें जन्मदिन को धूमधाम पूर्वक मनाने के साथ ही पार्टी के हिंदी भाषी विभाग के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष मनीष दुबे ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को जन – जन तक पहुंचाने के लिए सह्याद्रि से हिमालय तक अनकहे शरद पवार काव्य संग्रह की तैयारी शुरू कर दी है जिसका लोकार्पण आने वाले दिनों में पार्टी के दिग्गज नेताओं के करकमलों से किया जाएगा , मनीष दुबे ने कहा कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष , किसानों , मजदूरों के मसीहा , राजनीतिक , सामाजिक जीवन में बेदाग छवि वाले अजातशत्रु , अपनी दूरदृष्टि
, उत्कृष्ठ नियोजन व सफल राजनेता के रूप में देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी शरदचंद्र पवार का व्यक्तित्व हिमालय की तरह उन्नत , सागर की तरह विशाल है एक सामान्य किसान के घर में जन्मे शरद पवार ने संघर्षों , चुनौतियों का सामना करते हुए देश के पिछड़ों , गरीबों , मजदूरों और किसानों की आवाज बनकर देश की राजनीति में पदार्पण किया तथा अनेक पदों पर रहते हुए देश की समृद्धि , उत्थान व विकास में खेत खलिहान से सरहद तक अपना बहुमूल्य अविस्मरणीय योगदान दिया , दुबे ने कहा कि उनके विशाल व्यक्तित्व का बहुआयामी पक्ष भारतीय राजनीति व जनमानस के लिए प्रेरणा श्रोत है उन्होंने काव्यप्रेमी रचनाकारों का आह्वान करते हुए कहा है कि उनके जीवन की बहुत सी अनकही विशिष्टताओं पर आधारित इस काव्य संग्रह में आप सादर आमंत्रित हैं पवार के जीवन पर आधारित इन्हीं विषयों पर राष्ट्र भाषा हिंदी में आप अपनी रचनाओं (कविताएं) को निम्न पते पर भेज सकते हैं    |

manish3105.md@gmail.com

Info@manishdubey.in

WhatsApp :- 9664059999

सुचना :- कृपया अपनी रचनाएं तथा अपना पासपोर्ट साइज फोटो फोन नंबर तथा पता के साथ भेजें     |

पुस्तक का नाम सहयाद्री से हिमालय तक अनकहे शरद पवार है , पुस्तक का विमोचन महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री तथा राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील करेंगे , जिनकी रचनाएं प्रकाशित होगीं , उन सभी को कुरियर के माध्यम से पुस्तकें भेज दी जाएगी , मनीष दुबे ने कहा कि काव्य संग्रह के लोकार्पण समारोह में सभी रचनाकारों को कैबिनेट मंत्री जयंत पाटिल के हाथों सम्मानित भी किया जाएगा    |