सामाजिक समरसता का संदेश दे गया होली स्नेह सम्मेलन

ठाणे | ठाणे शहर में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा होली स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया उक्त आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया गया , समाज के सभी वर्गों ने एकजुट होकर होली स्नेह सम्मेलन के दौरान सामाजिक एकजुटता तथा सामाजिक समरसता का संदेश दिया , कार्यक्रम के आयोजक भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के ठाणे शहर जिला सचिव कमल सिंह ने बताया कि कोरोना संकट के बीच होली स्नेह सम्मेलन आयोजन में पूरी सतर्कता बरती गई , होली स्नेह सममेलन पूरी सादगी के साथ मनाई गई जिसमें उत्तर भातीय मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहित होकर भाग लिया |

कार्यक्रम के दौरान भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष शैलेष मिश्रा ने कहा कि कमल सिंह ने होली स्नेह सममेलन का आयोजन कर स्थानीय स्तर पर सामाजिक समरसता की मिसाल कायम की है जबकि कार्यक्रम में मोर्चा के महासचिव दयाशंकर यादव , महासचिव राजु सिंह , उपाध्यक्ष समशेर यादव , उपाध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता के साथ ही अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि भी शामिल हुए , आगंतुकों ने आयोजन की सफलता के लिए कमल सिंह को बधाई दी , सबसे अहम बात रही कि उक्त आयोजन के दौरान मोर्चा पदाधिकारियों ने सामान्य नागरिकों को कोरोना का संदेश भी दिया साथ ही साथ कहा कि सभी व्यक्ति मास्क का उपयोग अवश्य करे , मास्क ही कोरोना से सुरक्षित रखेगा , इसके साथ ही सेनिटाइजर का उपयोग करने की सलाह दी गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *