सिंह बने एन.सी.पी. हिंदीभाषी सेल के कार्याध्यक्ष

ठाणे | ठाणे के युवा समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पी.के. सिंह के कल्याणकारी और सेवाभावी कार्यों को देखते हुए उन्हें एन.सी.पी. हिंदीभाषी सेल का कार्याध्यक्ष नियुक्त किया गया है राज्य के गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड के विशेष निर्देश पर यह नियुक्ति की गई है पी.के. सिंह को नियुक्ति पत्र भी प्रदान कर दिया गया इस अवसर पर राकांपा के पदाधिकारी , नगरसेवक और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे , अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पी.के. सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस अपेक्षा को रखकर उन्हें दायित्व सौंपा है वे उसका निर्वहन अवश्य करेंगे और उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक उत्तर भारतीय और हिंदीभाषी लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाए इसके लिए वे आगे भी प्रयत्नशील रहेंगे , एन.सी.पी. हिंदी भाषी सेल के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष प्रभाकर सिंह पप्पू से विचार विमर्श करने के बाद आव्हाड ने प्रमोद कुमार सिंह को शहर जिला कार्याध्यक्ष हिंदीभाषी सेल का नियुक्त किया है |

गृहनिर्माण मंत्री डॉ. जितेंन्द्र आव्हाड ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया , इस नियुक्ति से सिंह के समर्थकों में खुशियों की लहर देखी जा रही है एन.सी.पी. हिंदी भाषी सेल के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष प्रभाकर सिंह पप्पू ने कहा कि पी.के. सिंह के तौर पर हिंदीभाषी सेल को एक ऊर्जावान चेहरा मिला है और उनके अंदर असीम राजनीतिक संभावनाएं हैं मैं उन्हें शुभकामना देता हूं , प्रमोद कुमार सिंह को एन.सी.पी. ठाणे शहर जिला कार्याध्यक्ष का नियुक्ति पत्र प्रधान करते समय इस मौके पर एन.सी.पी. के ठाणे अध्यक्ष आनंद परांजपे , नगरसेवक मिलिंद पाटिल , नगरसेवक महेश सालवी , एन.सी.पी. हिन्दीभाषी सेल के ठाणे अध्यक्ष प्रभाकर सिंह , अरविंद यादव सहित तमाम कार्यकर्त्ता भी उपस्थित थे , एन.सी.पी. हिन्दीभाषी सेल के ठाणे उपाध्यक्ष अशोक चौबे , समाजसेवी बी.पी. शर्मा ने कहा कि पी.के. सिंह के पार्टी में आने से नई दिशा के साथ ही विशेष मजबूती मिलेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *