सुरेश मिश्रा की कविताएं सुन लोटपोट हुए युवा मोर्चा के पदाधिकारी 

मुंबई |       भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष नीरज पाठक ने अपने कमेटी एवं पदाधिकारियों की घोषणा करने के लिए गुरुनानक आडोटोरियम , कोलीवाड़ा सायन मुंबई में युवा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया , इस अवसर पर हास्य सम्राट सुरेश मिश्र ने अपनी कविताओं से उपस्थित श्रोताओं को लोटपोट कर दिया , भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज पाठक ने स्थानीय विधायक कैप्टन तमिल आर सेलवन , मुंबई युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह तिवाना , मुंबई सचिव मुर्गन की उपस्थिति में अपने टीम की घोषणा की , भाजपा विधायक कैप्टन सेलवन ने युवा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए मुंबई मनपा के चुनाव के लिए अभी से जुट जाने का आवाहन किया तो तेजेन्द्र तिवाना ने युवा मोर्चा को पार्टी की रीढ़ बताया , इस अवसर पर लाल साहब सिंह , संदीप सिंह , राजेश रस्तोगी , श्रीनिवास शुक्ला , नीरज उभरे , नगरसेविका कृष्णावेनि रेड्डी , लोरिक यादव , महिला मंडल की अध्यक्ष आरती निजीपाकर , शमशेर तलवार सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे , कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का बराबर ध्यान रखा गया , बिना मास्क लगाए आने वालों को आडिटोरियम में प्रवेश नहीं दिया गया , अंत में नीरज पाठक ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया          |