सुशांत – अंकिता क्यों हुए अलग ? इसकी भी होनी चाहिए जांच :- संजय राउत

मुंबई |     एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब जांच के साथ – साथ राजनीति भी शुरू हो गई है जो मामला पहले सिर्फ एक सुसाइड का बताया जा रहा था अब उसी मामले को लेकर बिहार और महाराष्ट्र सरकार आमने – सामने आ गई है दोनों ही राज्यों की पुलिस की तनातनी तो सभी ने देखी बता दे की अब शिवसेना नेता संजय राउत भी इस केस में अलग – अलग बयान दे रहे हैं आपको बता दे कि शिव सेना के मुख पत्र सामना के जरिए संजय राउत ने सुशांत केस में कई तरह के दावे किए हैं उन्होंने तो मामले में सुशांत की एक्स गर्लफ़्रेंड अंकिता लोखंडे को भी घसीट लिया है राउत ने लिखा है की सुशांत की जिंदगी में दो लड़कियां आई थीं अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती , अंकिता ने तो सुशांत को छोड़ दिया था लेकिन जिस रिया पर अभी आरोप लग रहे हैं वो उनके साथ थीं ऐसे में इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि अंकिता ने सुशांत को क्यों छोड़ा था ये जानकारी भी पब्लिक डोमेन में होनी चाहिए , अब इसी आर्टिकल में संजय राउत ने यहां तक कह दिया है कि सुशांत के उनके पिता संग ज्यादा अच्छे रिश्ते नहीं थे उनके मुताबिक सुशांत के पिता को गुमराह किया गया था जिसकी वजह से उन्होंने मुंबई में हुई घटना के लिए बिहार में FIR दर्ज करवा दी थी सासंद ने अपने लेख में इस बात पर भी जोर दिया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी उनकी माने तो इसे कई लोग बिना किसी सबूत के मर्डर बता रहे हैं , बता दे की सुशांत केस में बिहार बनाम मुंबई पुलिस का खेल भी काफी देखने को मिला है बिहार के डी.जी.पी. गुप्तेश्वर पांडे ने मुंबई पुलिस के रवैये पर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं इस पर राउत ने लिखा है की बिहार के डी.जी.पी. गुप्तेश्वर पांडे बीजेपी के आदमी हैं और उनपर 2009 में कई चार्ज लगे थे वहीं अब जब सुशांत मामले में सी.बी.आई. जांच हो रही है इस बात से भी संजय राउत नाराज नजर आ रहे हैं उनकी नजरों में इस केस का राजनीतिकरण किया जा रहा है   |