हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाराष्ट्र दिन

 
ठाणे जिले में विभिन्न धर्म जाति के लोगों का आपसी भाईचारे के साथ रहना ही सबसे बड़ी उपलब्धि      –   एकनाथ शिंदे
 
ठाणे । जहां ठाणे का विकास बड़ी तेज गति से  हो रहा है ,वही देश के कोने – कोने  से लोग नौकरी और व्यवसाय हेतु  यहां पर  आते हैं , वविभन्न  जाति धर्म के लोग  बड़े प्यार, स्नेह और आपसी भाईचारे के साथ  संस्कृति को  यहां पर बनाए रहते हैं और यही ठाणे की सबसे बड़ी खासियत और उपलब्धि है ।
     यह उद्गार हैं  महाराष्ट्र राज्य के  सार्वजनिक बांधकाम मंत्री – स्वास्थ्य मंत्री  एवं ठाणे जिले के पालक मंत्री  एकनाथ शिंदे का  , जो बुधवार  को महाराष्ट्र राज्य के  स्थापना दिन के अवसर पर साकेत मैदान स्थित पुलिस क्रीड़ा संकुल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कर  लोगों को संबोधित कर रहे थे । 
 इस अवसर पर ठाणे जिला परिषद की  अध्यक्षा मंजूषा जाधव, ठाणे जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर,जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीरालाल सोनवणे, कोकण विभाग के पुलिस महानिरीक्षक राहुल बजाज, ठाणे पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर, पुलिस ग्रामीण अधीक्षक शिवाजी राठौड़ ,  अपर जिलाधिकारी अनिल पवार, अप्पर पुलिस अधीक्षक संजय पाटिल ,निवासी उपजिलाधिकारी शिवाजी पाटिल ,भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते के अधीक्षक महेश पाटिल सहित  विभिन्न शासकीय विभाग के  अधिकारी  वर्ग आदि गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की थी ।
 साकेत स्थित पुलिस मैदान  के साथ साथ ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय मे भी ठाणे के जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर  द्वारा ध्वजारोहण कर महाराष्ट्र दिन मनाया गया , पहले सुबह 8 बजे साकेत स्थित पुलिस मैदान में सार्वजनिक बांधकाम मंत्री – स्वास्थ्य मंत्री  एवं ठाणे जिले के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे  द्वारा  ध्वजारोहण  किया गया फिर  पुलिस बैंड पथक ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया ।