हल्दीराम के छाछ का लोगों ने लिया फ्री में स्वाद

ठाणे | दिवा उपनगर में इस समय भाजपा द्वारा नियमित तौर पर सेवाभावी  कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है ऐसे परोपकारी कार्य में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा भी पीछे नहीं है भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के ठाणे शहर जिला उपाध्यक्ष शमशेर यादव के नेतृत्व में दिवा में हल्दीराम के छाछ का आम नागरिकों के बीच मुफ्त में वितरण किया गया , इस संदर्भ में जानकारी देते हुए उत्तर भारतीय मोर्चा के ठाणे शहर जिला उपाध्यक्ष शमशेर यादव ने कहा कि बारिश कम होने के कारण तापमान बढ़ गया है इस स्थिति में लोगों की प्यास अधिक बढ़ जाती है तथा शरीर में मिनरल की कमी का एहसास होता है इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा मुफ्त में हल्दीराम के छाछ का वितरण आम नागरिकों के बीच किया गया |

स्थानीय नागरिक बड़ी उत्सुकता के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचकर  छाछ का स्वाद लिया , इस आयोजन की स्थानीय स्तर पर भी सराहना हुई , दूसरी ओर इस सेवाभावी कार्यक्रम का आयोजन ठाणे मनपा में भाजपा गटनेता मनोहर डुंबरे और उत्तर भारतीय मोर्चा के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष शैलेष मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया , इसके साथ ही मोर्चा के स्थानीय पदाधिकारियों उपाध्यक्ष समशेर यादव , उपाध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता , सचिव धर्मेंद्र विश्वकर्मा , सचिव माया वर्मा , सचिव रंजू झा , सचिव मनोज गुप्ता , कार्यकारिणी सदस्य शीला यादव , सुमन यादव , गोपाल शर्मा , अवधराज राजभर , मनोज यादव , क्रांति सिंह , अजय प्रजापति , आकाश पोद्दार , रितिक यादव , अनिल रजक , मनोज राय , बृजेश पटेल , चंद्रकांत देरवानकर , बिरू बेन और चंद्रकांत मोरे का कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान रहा , आए हुए आगंतुकों ने इस पहल की सराहना की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *