प्रियंका चोपड़ा करना चाहती थी क्रिकेटर से शादी

मुंबई |       बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पास आज शोहरत की कमी नहीं है प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद फिल्मों में अपना सफर शुरू किया और प्रियंका चोपड़ा आज दुनियाभर के लोगों के दिलों पर राज करती हैं प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में हॉलीवुड स्टार निक जोनस के साथ शादी कर ली थी लेकिन क्या आपको यह ज्ञात हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने शादी के लिए एक भारतीय क्रिकेटर को भी चुना था , आपको बता दे कि प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें उन्होंने शादी के लिए टीम इंडिया के एक क्रिकेटर को चुना था और यह वीडियो साल 2000 का है जब प्रियंका ने मिस इंडिया पीजेंट में भाग लिया था और जहां जज पैनल में शाहरुख खान भी शामिल थे , इस दौरान शाहरुख ने प्रियंका से सवाल करते हुए कहा कि मेरा सवाल थोड़ा काल्पनिक है लेकिन आप किससे शादी करना चाहेंगी ? इसके लिए उन्हें तीन ऑप्शन दिए गए       |

बता दे कि उन्हें उन ऑप्शन में पहला शादी के लिए आप ग्रेट इंडियन स्पोर्ट्समैन अजहर जैसे शख्स को चुनेंगी जो आपको पूरी दुनिया घुमाएंगे , जिन पर देश और आप दोनों ही गर्व करेंगे या दूसरा स्वारोस्की जैसा कोई आर्टिस्टिक बिजनेसमैन चुनेंगी जो आपको गहने और हार खरीद कर देंगे या फिर तीसरा मेरे जैसे किसी हिंदी फिल्म स्टार को चुनेंगी जो यहां बैठकर आपको काल्पनिक शादी से जुड़े मुश्किल सवाल पूछ रहा है और आपको यह भी बता दे कि प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस बात को स्वीकारा था कि उनको शाहरुख खान पर क्रश है और दोनों के अफेयर के चर्चे भी कुछ समय तक रहे तथा दोनों ‘डॉन , डॉन-2’ में साथ में काम कर चुके है किंतु इसके बावजूद प्रियंका का जवाब हैरान कर देने वाला था , प्रियंका ने कहा कि वो इंडियन स्पोर्ट्समैन अजहर से शादी करना पसंद करेंगी जिसका कारण उन्होंने बताया कि मुझे गर्व होगा अगर मेरा पति ऐसा इंसान हो जिस पर पूरा देश नाज करे      |

वायरल वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *