74वे वर्षगांठ पर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने किया झंडारोहण

नौतनवा / महाराजगंज |     स्वतंत्रता दिवस के 74वे वर्षगांठ पर नगर पालिका कार्यालय नौतनवा में पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने किया झंडारोहण हिन्दमोर्चा संवाददाता नौतनवा महाराजगंज सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार नौतनवा नगर निगम के पालिका क्षेत्र के नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने आज स्वतंत्रता दिवस के 74वे वर्षगांठ पर नगर पालिका कार्यालय में झंडारोहण करने के बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय , मदरसा मकतब जामिया अरबिया सेराजुल उलूम , व्हाइट हाउस तथा जिले का सबसे ऊंचा व सबसे बड़ा तिरंगा नौतनवा स्थित गांधी चौक पर फहरा कर इतिहास बनाया तथा दोमुहान घाट पर वृक्षारोपण किया और देश वासियों व नगर वासियो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए दि इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में कहा कि आज देश कोरोना संकट के बीच अपना 74वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है मैं अपने नागरिकों से अपील करता हूँ कि स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग कर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपना सर्वोच्च योगदान दें वही अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र कुमार राव ने स्वतंत्रता दिवश की बधाई देते हुए कहा कि भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने के स्वप्न को पूर्ण करने का संकल्प को साकार करे इस अवसर पर अवर अभियंता जयराम पाशवान , जलकल अभियंता सुरेन्द्र यादव , प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह , संतोष श्रीवा0 , खुर्शेद आलम के अलावा राजश ब्वाएड व धीरेन्द्र सागर व सम्मानित सभासद गण तथा नामित सभासद गण उपस्थित होकर तिरंगे को सलामी दिया   |

महाराजगंज से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट