HDFC Bank में शिफ्ट होगा मुंबई पुलिस के कर्मचारियों का सैलरी अकाउंट

मुंबई |     मुंबई पुलिस में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी अब एक्सिस बैंक के अकाउंट में नहीं आएगी अब इन सभी कर्मचारियों का सैलरी अकाउंट प्राइवेट सेक्टर के ही एक अन्य बैंक यानी एच.डी.एफ.सी. बैंक में शिफ्ट किया जा रहा है इस बारे में जानकारी मुंबई पुलिस के अधिकारी ने दी है इस संबंध में एक सरकारी सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है बता दें कि मुंबई पुलिस में देश की सबसे बड़ी पुलिस फोर्स में से एक हैं इसमें करीब 50 हजार कर्मचारी काम करते हैं ऐसे में अब इन सभी कर्मचारियों की सैलरी अकाउंट को एच.डी.एफ.सी. बैंक में ट्रांसफर किया जाएगा लेकिन मुंबई ​पुलिस और एक्सिस बैंक के बीच सभी कर्मचारियों की सैलरी अकाउंट के लिए समझौता ज्ञापन ( MOU ) की अवधि 31 जुलाई 2020 को ही समाप्त हो चुकी है इसके बाद से ही मुंबई पुलिस दूसरे बैंक की तलाश में थी जो उनके कर्मचारियों को एक्सिस बैंक से ज्यादा सुविधाएं दे सके , सर्कुलर में बताया गया कि कई बैंकों ने इसके लिए प्रस्ताव भेजा था जिसमें से मुंबई पुलिस ने एच.डी.एफ.सी. बैंक को चुना , इसके लिए एच.डी.एफ.सी. बैंक और मुंबई पुलिस के बीच एक नया समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया , सर्कुलर में दी गई जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस के कर्मचारी की मौत प्राकृतिक तौर पर या कोविड – 19 की वजह से मौत होने पर 10 लाख रुपये तक का लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलेगा , इसके अलावा मुंबई पुलिस में काम करने वाले कर्मचारियों को 90 लाख रुपये का एक्सिडेंटल डेथ कवर मिलेगा , स्थायी आधा विकलांगता की स्थिति में 50 लाख रुपये का कवर मिलेगा      |