JEE और NEET परीक्षा के खिलाफ कांग्रेस का विरोध आंदोलन

ठाणे |      केंद्र की भाजपा सरकार ने JEE और NEET परीक्षा लेने का निर्णय लिया है कोरोना संकट के समय परीक्षा के आयोजन को लेकर राजनीतिक स्तर पर विरोध जारी है पूरे देश में इस परीक्षा को रोकने के लिए कांग्रेस द्वारा आंदोलन किया जा रहा है इसी क्रम में ठाणे शहर में पार्टी अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण की अगुवाई में JEE और NEET परीक्षा के खिलाफ विरोध आंदोलन कर कांग्रेसियों ने अपने गुस्से का इजहार किया इस विरोध आंदोलन में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ ही अभिभावक और विद्यार्थी शामिल हुए एक ओर कोरोना के कारण पूरे देश में सड़क परिवहन व्यवस्था और रेल सेवा बुरी तरह से बाधित है साथ ही कोरोना संक्रमण के कारण लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए कतराते हैं क्योंकि लोगों में कोरोना संक्रमण का भय देखा जा रहा है कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार परीक्षा लेने पर अड़ी है जिस कारण कांग्रेस को विरोध आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ा है विक्रांत चव्हाण का कहना था कि JEE और NEET परीक्षा के लिए केंद्र सरकार राज्य सरकार को भी विश्वास में नहीं ले रही है इस विरोध आंदोलन में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी सदस्य राजेश जाधव , ईंटक के अध्यक्ष सचिन शिंदे , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय घाडिगावकर , सेवा दल के अध्यक्ष शेखर पाटिल , अभिजीत पांचाल महिला कांग्रेस की अध्यक्षा शिल्पा सोनोने , प्रदेश युवक कांग्रेस के सचिव जिया शेख , ओबीसी सेल के राहुल पिंगले , कृष्णा भुजबल , ठाणे कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष एड दरम्यान सिंह बिष्ट , प्रभु नारायण सिंह , सचिव मंजूर खत्री , जय नारायण गुप्ता सहित ठाणे शहर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी , युवा , एन.एस.यू.आई. के पदाधिकारी , महिला मोर्चा कार्यकर्ता , सभी ब्लॉक अध्यक्ष , सभी प्रकोष्ठों के प्रमुख शामिल थे  |