Hindi News / क्राइम

नालासोपारा में दिन दहाड़े पिता बेटे पर धारदार हथियार से हमला  CCTV में कैद हुई चौंकाने वाली घटना

Article Top Ad

नालासोपारा  |  रविवार दोपहर नालासोपारा ईस्ट के श्रीराम नगर इलाके में एक व्यस्त सड़क पर दिन – दहाड़े दो लोगों ने कथित तौर पर एक पिता और उनके बेटे पर ‘कोयता’ (हंसिए जैसा हथियार) से हमला कर दिया , यह पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिससे इलाके के लोगों में डर और घबराहट फैल गई , शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई , बताया जा रहा है कि पिता और बेटा इलाके के एक मदरसे और उसके आस – पास लड़कियों को परेशान करने के मामले में आरोपियों से पूछताछ करने गए थे । बहस के दौरान दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर उन पर कोयता से हमला कर दिया , घायल पिता और बेटे की पहचान शेरू खान और अतीक खान के तौर पर हुई है उन्हें तुरंत इलाज के लिए नालासोपारा के ICS अस्पताल ले जाया गया , अतीक खान की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि उनके पिता की हालत स्थिर है ,  हमले के बाद अज्जू और अज़ीम नाम के दो आरोपी कथित तौर पर घटनास्थल से भाग गए बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी एक ही इलाके के रहने वाले हैं , दिन – दहाड़े हुए इस हमले से स्थानीय लोगों में डर फैल गया है पेल्हार पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और घटना की आगे जांच कर रही है ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad