ठाणे ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) : समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाले शिव शांति प्रतिष्ठान के संस्थापक एडवोकेट विनय कुमार सिंह को ‘ठाणे गुणीजन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया , इस सम्मान पर सिंह ने ठाणेकरो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए केवल सम्मान नहीं बल्कि समाजसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा है ।
गौरतलब है कि एडवोकेट विनय कुमार सिंह ठाणे में पिछले कई वर्षो से शिक्षा के साथ साथ पर्यावरण पर काम कर रहे है जिसको देखते हुए उनको ठाणे मनपा द्वारा ‘ठाणे गुणीजन’ पुरस्कार दिया गया सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एडवोकेट विनय कुमार सिंह ने कहा कि ठाणेकरों के प्रेम, विश्वास और सहयोग ने उन्हें समाजसेवा तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार काम करने की प्रेरणा दी है जिसके लिए उन्हें यह सम्मान उनके सामाजिक कार्यों को नई ऊर्जा देने वाला साबित होगा , उन्होंने इस सम्मान के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , महापौर शर्मिला रोहित पिंपळकर , नगरसेवक सुरेश कांबले तथा हितचिंतक हरि मेजर के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया ।

ज्ञात हो कि विनय कुमार सिंह ने अपने सामाजिक कार्यों में निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन देने वाले विधायक रविंद्र फाटक , पूर्व नगरसेवक एकनाथ भोईर तथा नगरसेविका एकता एकनाथ भोईर का भी विशेष रूप से आभार माना , सिंह ने आगे कहा कि समाजसेवा किसी एक व्यक्ति का कार्य नहीं , बल्कि सामूहिक प्रयास का परिणाम है इसलिए वह यह सम्मान शिव शांति प्रतिष्ठान की पूरी टीम , शिव परिवार की टीम , ठाणे महानगरपालिका के सफाई कर्मचारियों , पर्यावरण प्रेमियों और पत्रकार बंधुओं को समर्पित करते हैं ।
बता दे कि एडवोकेट विनय कुमार सिंह पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता पर लगातार अपील करते रहते है ताकि समाज में लोग एकजुट होकर ठाणेकरो को पर्यावरण प्रेमी बना सके और अपने अपने इलाके को स्वच्छ और सुंदर बना सके सिंह ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भी वे पूरी निष्ठा , सेवाभाव और समर्पण के साथ ठाणे , मुंबई और पूरे महाराष्ट्र में समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे ।
उन्होंने कहा, “आने वाले समय में भी पूर्ण निष्ठा , सेवाभाव और समर्पण के साथ ठाणे , मुंबई एवं संपूर्ण महाराष्ट्र के लिए कार्य करता रहूंगा और समाजहित में अपना योगदान निरंतर देता रहूंगा ।”
अंत में उन्होंने सभी ठाणेकरों के प्रेम , विश्वास और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही सामाजिक कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी प्रेरणा है ।