Hindi News / महाराष्ट्र

महावितरण में ‘सन्मान सौदामिनी’ कार्यक्रम के तहत महिला अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान

Article Top Ad

ठाणे |  महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ( महावितरण ) में विभिन्न पदों पर कार्यरत महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करने के उद्देश्य से कल्याण परिमंडल में ‘सन्मान सौदामिनी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया , इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित किया गया , कल्याण स्थित तेजश्री इमारत में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महावितरण के प्रभारी मुख्य अभियंता रवींद्र आव्हाड ने की  इस अवसर पर उपस्थित सभी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को पुस्तक एवं गुलाब का पुष्प देकर सम्मानित किया गया  |

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मुख्य अभियंता रवींद्र आव्हाड ने कहा कि महावितरण में कार्यरत महिला अधिकारी और कर्मचारी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं उनके योगदान और मेहनत के कारण महावितरण देश की अग्रणी बिजली वितरण कंपनियों में अपनी पहचान बनाए रखने में सक्षम हुई है , इस दौरान कुछ महिला कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और अपने कार्य अनुभव साझा किए ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad
Translate