JJVNEWS की स्थापना मीडिया जगत के कारनामों से आहत हो कर किया गया क्योंकि आज समाज में सबको पता है कि कॉरपोरेट घरानों द्वारा चलाए जा रहे मीडिया हाउस राजनीतिक गलियारों की जी हुजूरी में मस्त है , ऐसे में मीडिया संस्थानों के बीच किसी ऐसे संस्थान की कल्पना की जा सकती है जहां सिर्फ पत्रकार और पाठक को महत्व दिया जाए और सही व सटीक जानकारी पाठक तक पहुंच सके ? आज के दौर में ज्यादातर अखबार, टेलीविजन चैनल या मीडिया वेबसाइट जहां संपादक पत्रकारों की नियुक्ति की तो जाती है लेकिन उनके मीडिया हाउस में कौन से खबर को महत्व दिया जाएगा और कौन सी खबर छापी जाएगी यह तय करने का अधिकार कारपोरेट के मालिक और उनके राजनीतिक हुक्मरानों की होती है ।
ऐसे में जनता और समाज के हितों की बात करने की बजाय राजनीतिक प्रोपगेंडा चलाने के लिए पत्रकार और मीडिया जगत में काम करने वाले मीडियाकर्मी मजबूर होते नजर आते है क्योंकि उन्हें भी अपनी नौकरी के जरिए अपना परिवार चलाना होता है ।
आज कल खबरों की कवरेज के फैसले संस्थान और पत्रकारिता के हित को ध्यान में रखकर लेने कि बजाय संस्थान मालिक या किसी नेता या विज्ञापनदाता को ध्यान में रखकर लिया जाता है , जबकि किसी भी लोकतंत्र में जनता , पत्रकारों और उनके मीडिया हाउस से इतनी उम्मीद तो करती ही है कि वो अपने पत्रकारों और मीडिया हाउस के जरिए आमजनमानस तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके , पर भारत जैसे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में पत्रकार और मीडिया हाउस के वर्तमान माहौल में संपादकों को ये आजादी बमुश्किल मिलती हुई देखी दे रही है ,अब वक्त के साथ – साथ पत्रकारिता का स्तर नीचे गिरता जा रहा है जिसकी वजह से समाज और देश की स्थितियां भी खराब होती जा रही हैं ।
पत्रकारिता में दिनोंदिन कई गलत प्रचलन सामने आ रहे हैं जैसे खबरों को गैर – जरूरी तरीके से संपादित करना , पेड न्यूज , निजी संबंधों के लाभ के लिए कुछ खबरों को चलाने आदि के कई ऐसे मामले सामने आए है , मीडिया संस्थान अब जनता तक सही खबर पहुंचाना नहीं चाहते है बल्कि अब पत्रकारिता की आड़ में ज्यादातर मीडिया संस्थान व्यापारिक समझौते करते हुए दिखाई दे रहे है , जिसकी वजह से कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं और खबरें जनता तक पहुंचती ही नहीं हैं क्योंकि मीडिया संस्थान उन्हें किसी व्यक्ति या संस्था विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सामने लाना ही नहीं चाहते , ऐसे में धीरे – धीरे ही सही पर जनता भी इस बात को समझने लगी है कि पत्रकारिता खतरे में पड़ चुकी है , जिसके वजह से अब आमजनमानस का मीडिया पर विश्वास कम हो रहा हैं, वही मीडिया जो लोकतंत्र का ‘चौथा स्तंभ’ होने का दम भरता था लेकिन अब अपनी विश्वसनीयता खोता जा रहा है ।
इन्हीं सबको देखते हुए कई साल मीडिया हाउस में पत्रकार और उपसंपादक के रूप में काम करने के बाद सन 2016 में JJVNEWS की स्थापना की गई और JJVNEWS अपने अस्तित्व में आते ही सही खबरों को महत्व देता गया जिसके वजह से JJVNEWS के संस्थापक संपादक चंद्रभूषण जनार्दन विश्वकर्मा को कई राजनीतिक दबाव और कई फर्जी मुकदमों का सामना करना पड़ा , लेकिन उसके बावजूद भी JJVNEWS लोगों के हितों की बात लगातार करते आ रहा है , आप सभी से एक अपील है कि अगर पत्रकारिता और सच्चे पत्रकार व उनके मीडिया संस्थान को बचाए रखना है तो आप सभी को हमें आर्थिक मदद करनी होगी ताकि हम स्वतंत्रत रूप से बिना किसी राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव के देश हित और समाज हित की बात अपनी खबरों के माध्यम से कर सके , हमे लगता है कि अब इसका एक ही रास्ता है कि आमजनमानस को इसमें भागीदार बनना होगा और यथा शक्ति आप सबको हमारा आर्थिक तौर पर सहयोग करना होगा ।
अगर आप लोग सच्ची पत्रकारिता को बचाए रखना चाहते हैं , सच तक पहुंचना चाहते हैं और चाहते हैं कि खबर को साफ और सही तरीके से पेश किया जाए , न कि किसी के फायदे को देखकर तो आप सब सामने आएं और हमारे संस्थान को चलाने में मदद करें ।
क्योंकि हमारा यह संस्थान जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुसार चलने के लिए प्रतिबद्ध है , खबरों के विश्लेषण और उन पर टिप्पणी देने के अलावा हमारा उद्देश्य रिपोर्टिंग के पारंपरिक स्वरूप को बचाए रखने का भी है , जैसे – जैसे हमारे संसाधन बढ़ेंगे हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे ।
इस उद्देश्य की तरफ ये हमारा छोटा ही सही पर महत्वपूर्ण कदम है , पत्रकारिता के इस स्वरूप को लेकर हमारी सोच के रास्ते में सिर्फ जरूरी संसाधनों की अनुपलब्धता ही बाधा है , हमारी पाठकों से बस इतनी गुजारिश है कि हमें पढ़ें लोगो में हमारी खबरों को शेयर करें और आर्थिक तौर पर सहयोग करे व इसके अलावा आप हमारी मीडिया संस्थान को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी दे सकते है ।
धन्यवाद 🙏

