
ठाणे ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) | भोंदू बाबा उर्फ अशोक खरात का मामला प्रकाश में आने के बाद और कई राज खोले जिसमे खरात के लिए ब्रोकर का काम करने वाला ठाणे मनपा पूर्व अधिकारी महेश आहेर का भी नाम जुड़ा महेश आहेर पर आरोप है कि वह बाबा खरात के लिए महिलाओ को बहला फुसला कर ले जाता था और उसके बाद बाबा के बाद वह भी उनका लैंगिक शोषण करता था एक महिला के शिकायत के बाद ठाणे की कासारवडवली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी , सूत्रों ने बताया की बलात्कार के मामले में फरार आरोपी महेश आहेर को कोल्हापुर की लोकल क्राइम ब्रांच ने होटल अनपूर्णा से गिरफ्तार कर लिया है |
गौरतलब है कि ठाणे मनपा के पूर्व कर्मचारी महेश आहेर के ऊपर भरष्टाचार के कई आरोप लगे लेकिन ठाणे मनपा प्रशासन द्वारा कोई ख़ास कार्यवाही नहीं किया गया शहर में चर्चा था की किसी बड़े राजनितिक नेता का सर पर हाथ होने की वजह से महेश आहेर बिना किसी क़ानूनी डर के भरस्टाचार करता रहा है , महेश आहेर पर तो कई आरोप लगे जिसमे नाम बदल कर कई महिलाओ से शादिया करने की भी रही और गलत पेपर बना कर कई लोगो को ठाणे मनपा की प्रॉपर्टी पैसो पर गलत तरीके से दुसरो को देने का भी आरोप लगा लेकिन इसका खुलासा होने के बाद भी ठाणे मनपा के किसी अधिकारी में हिम्मत नहीं हुई की महेश आहेर की जांच कर इस भर्स्ट अधिकारी पर कोई कार्यवाही कर सके |
लेकिन कहावत है ना की पाप का घड़ा एक दिन भरता जरूर है और वो दिन आ हगि गया की जब भोंदू बाबा उर्फ़ खरात बाबा के लिए ब्रोकर का काम करने के मामले में महेश आहेर का नाम सामने आया जिसमे महेश आहेर द्वारा बाबा के लिए महिलाओ का दलाली करने और महिला के साथ बलात्कार करने का मुकदमा दाखिल हुआ और बलात्कार के आरोप में फरार महेश आहेर को कोल्हापुर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया अब देखना यह दिलचस्प होगा की क्या ठाणे पुलिस महेश आहेर मामले में और कितनी जांच कर और कितने राज खोलती है या फिर किसी राजनितिक दबाव की वजह से बलात्कार के आरोपी महेश आहेर को बचाने की कोशिश करती है |

