काव्‍यसृजन गुजरात इकाई द्वारा जन्मोत्सव मनाया गया

साहित्यिक सामाजिक व सांस्कृतिक संस्‍था के संस्थापक व प्रवक्ता पं.शिवप्रकाश जौनपुरी का जन्मदिन 1 अप्रैल  को काव्‍यसृजन गुजरात इकाई द्वारा सादगीपूर्वक मनाया गया ।
   इस उपलक्ष्य में गुजरात इकाई के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार श्री मुर्धन्‍य पुर्वांचली के आवास पर काव्‍यसंध्‍या का आयोजन किया गया।जिसकी अध्‍यक्षता कहमुकरियाँ विधा के आधुनिक कवि श्री लोकनाथ तिवारी अनगढ़ जी ने किया व संचालन पं.शिवप्रकाश जौनपुरी जी ने किया ।
         कार्यक्रम की शुरुआत पं.लोकनाथ तिवारी जी द्‍वारा माँ सरस्‍वती जी की पूजा अर्चना कर सुमन तिवारी जी द्वारा प्रस्तुत बंदना से हुई ।
   कवियों में श्री भोलानाथ तिवारी मुर्धन्‍य,आशीष तिवारी,लोकनाथ तिवारी अनगढ़,शिवप्रकाश जौनपुरी,इंदू मिश्रा,सुमन तिवारी इत्‍यादि लोगों ने अपनी सशक्त कविताओं से एक अप्रैल की शाम को काव्‍यमय कर पं.जौनपुरी जी को जन्‍मदिन की बधाइयाँ व शुभकामनायें दीं ।
       शाल व गमला प्रदान कर पं.जौनपुरी का पं.लोकनाथ तिवारी जी व मुर्धन्‍य पर्वांचली व उपस्थित लोगों ने                    सम्मान कर आशिर्वाद दिया और जौनपुरी जी के दिर्घायु वसुखमय जीवन की कामना की
      कार्यक्रम के अध्यक्ष आदरणीय लोकनाथ तिवारी अनगढ़ जी ने अपने अध्‍यक्षीय सम्‍बोधन में सभी की रचना पर           प्रकाश डालते हुए हिंदी साहित्‍य की प्रगति पर काव्‍यसृजन द्वारा किये रहे कार्य की भूरि भूरि प्रसंशा की और उसमें           संलग्‍न पदाधिकारियों की व सदस्यों को साधुवाद दिया , अंत में काव्‍यसृजन गुजरात इकाई के अध्यक्ष श्री                   मुर्धन्‍य पुर्वांचली जी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्‍यक्‍त किया ।