डिजिटल क्रांति के दौर में मुंबई-ठाणे में पत्रकारों को मिली नई ताकत
मुंबई । आज के डिजिटल युग में तेज़ी से बदल रहे पत्रकारिता के सफ़र को नई दिशा और ताकत देने के लिए अखिल भारतीय मराठी प्रेस काउंसिल ने मुंबई में एक खास कार्यक्रम रखा ।
गौरतलब है कि पिछले 87 सालों से पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ रहे जिसको देखते हुए अब डिजिटल मीडिया के बढ़ते असर को देखते हुए मुंबई और ठाणे डिवीज़न के लिए नई कमेटी की घोषणा की है ।

बता दे कि मुंबई में हुए इस बड़े कार्यक्रम में डिजिटल पत्रकारों की सुरक्षा और उनके जायज़ हक के लिए एकजुट होने की अपील की गई , इस कार्यक्रम की शुरुआत मराठी पत्रकारिता के जनक दर्पणकर बालशास्त्री जांभेकर की तस्वीर की पूजा से हुई ।
इस मौके पर चीफ ट्रस्टी एस. एम. देशमुख के गाइडेंस में डिजिटल मीडिया काउंसिल के प्रेसिडेंट अनिल वाघमारे, काउंसिल प्रेसिडेंट मिलिंद आष्टिवकर और मुंबई प्रेसिडेंट राजा अदाते के साथ डिवीज़नल सेक्रेटरी दीपक कैतके के साथ साथ और कई बड़े लोग मौजूद थे ।
ज्ञात हो कि संगठन में मुंबई से मनोज भोयर को मुंबई डिजिटल मीडिया काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया तो वही ठाणे जिल्हा अध्यक्ष की जिम्मेदारी चंद्रभूषण विश्वकर्मा को सौंपी गई इसके अलावा पूरी कमेटी के लोगों का टीम गठित कर संगठन की ताकत बढ़ाई गई है।
यह संगठन डिजिटल मीडिया जर्नलिज़्म की चुनौतियों का सामना करने और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को एक प्लेटफॉर्म देने के लिए तैयार है । मुंबई के कमेटी में राजकुमार अदाते की अगुआई में और विभागीय सेक्रेटरी दीपक कैतके की एक्टिव हिस्सेदारी से अलग-अलग पदों पर पत्रकारों को अपॉइंट करके संगठन को बढ़ाने का काम किया गया । दीपक पवार ने कार्यक्रम को संबोधित किया, जबकि पांडुरंग मस्के ने आए हुए लोगों का धन्यवाद करते हुए इस सेरेमनी से डिजिटल सेक्टर के पत्रकारों में जोश का माहौल देखने को मिला कई डिजिटल मीडिया के पत्रकारों में एक उमंग का माहौल देखने को मिला ।

