मुंबई । देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी अब आए दिन महिलाओं पर दुराचार करने का मामला आए दिन प्रकाश में आ रहा है ऐसा एक दिल दहला देने का मामला अंधेरी में सामने आया है जिसमें से एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज की है , गौरतलब है कि इस घटना में एक स्थानीय मंदिर के पुजारी का नाम सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश रूपी चर्चा शुरू हो चुकी है ।
बता दे कि पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार यह घटना 23 मार्च 2026 से 5 अप्रैल 2026 के बीच की है पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थी तभी आरोपियों ने एक संगठित साजिश के तहत उसे निशाना बनाया जिनका नाम बिंदु शर्मा, नीलम गुप्ता , सत्यप्रकाश दुबे, मुन्ना उर्फ सोनार , लीना कपूर , सुजाता विश्वास और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर महिला के साथ दुर्व्यवहार किया और उसके साथ मारपीट के साथ साथ अश्लील हरकतें कर उसकी मर्यादा भंग करने का प्रयास किया ।

पुलिस की माने तो मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 74: महिला की मर्यादा भंग करना (विनयभंग), धारा 79: यौन उत्पीड़न, धारा 115(2): जानबूझकर चोट पहुँचाना, धारा 351(2) व 352: आपराधिक धमकी और बल प्रयोग, धारा 3(2): सामूहिक अपराध में सहभागिता विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है |
लोगों में इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि आरोपियों में शामिल सत्य प्रकाश दुबे अंधेरी के एक प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पुजारी है और एक धार्मिक पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा ऐसे कृत्य में शामिल होने की खबर मिलते ही कई महिला संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया है और ‘नारी शक्ति’ से जुड़े संगठनों ने धर्मादाय आयुक्त से संपर्क कर दुबे को मंदिर के पुजारी पद से तुरंत हटाने की मांग करने का निर्णय लिया है।
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पुलिस इस मामले में पीड़िता को किस तरह न्याय दिलाती है ?


