
सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के नए मंत्रिमंडल में OBC और EBC समुदायों का दबदबा साफ दिख रहा है। भाजपा और जदयू ने सामाजिक समीकरणों को साधते हुए कई नेताओं को शामिल किया है, जिसमें निशांत कुमार भी प्रमुख हैं ।
पटना । बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई कैबिनेट ने शपथ ग्रहण कर ली है। इसमें कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ली है। नई कैबिनेट ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाला चुनाव सामाजिक समीकरणों के दम पर लड़ा जाएगा। मंत्रिमंडल में OBC, EBC, दलित और सवर्ण समाज के बीच संतुलन साधने की कोशिश की गई है ।
नई सरकार में सबसे ज्यादा जोर अति पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग पर दिख रहा है। बीजेपी और जेडीयू दोनों ने अपने-अपने कोटे में इन वर्गों को बड़ी हिस्सेदारी दी है , सम्राट चौधरी खुद कोइरी समाज से आते हैं, जबकि डिप्टी सीएम पद पर भूमिहार और यादव समाज को प्रतिनिधित्व मिला है। राजनीतिक जानकार इसे बिहार के बड़े जातीय समीकरण का हिस्सा मान रहे हैं ।
BJP ने EBC-OBC कार्ड पर खेला बड़ा दांव
बीजेपी ने अपनी टीम में OBC और EBC नेताओं को प्रमुखता दी है , राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, रमा निषाद, दिलीप जायसवाल और प्रमोद चंद्रवंशी जैसे नेताओं को मौका दिया गया है ।

