जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह का प्रदेश भ्रमण तय
गोरखपुर | गोरखपुर मण्डल कार्यालय पर मण्डल प्रभारी विनीत सिंह के नेतृत्व में मण्डल के प्रमुख पदाधिकारीयो की बैठक हुई जिसमें सत्य प्रकाश गोरखपुर जिलाध्यक्ष (प्रबुद्ध प्रकोष्ठ) , प्रशांत सिंह गोरखपुर जिला अध्यक्ष , पंकज सिंह देवरिया जिलाअध्यक्ष , गुड्डू पांडेय महाराजगंज जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी भी सम्मिलित रहे , बैठक का मूल उद्देश्य रघुराज प्रताप सिंह के आगामी दिनों में होने वाली प्रदेश भ्रमण को सफल बनाने के लिए योजना और प्रचार – प्रसार के लिये नीति निर्धारण करना था तथा लोक कल्याण के लिए जनता की आवाज को प्रधानमंत्री तक पहुचाने की कोशिश व गोरखपुर में हो रहे जलजमाव के निवारण हेतु विचार विमर्श भी हुआ |
पार्टी के पदाधिकारि ने ये सभी को सूचित करते हुए कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश भ्रमण पर प्रस्थान कर रहे है जिसमें एक रुट प्रतापगढ़ (बेंती) से लखनऊ , अयोध्या , बस्ती , गोरखपुर , देवरिया होते हुये बलिया तक रहेगा और इस यात्रा का नामकरण विनीत सिंह (मण्डल प्रभारी) द्वारा सेवा संकल्प यात्रा के नाम से किया गया तथा उनका यह भी मानना है कि यह यात्रा बड़ी भव्य होने वाली है और ये राजनीति को भी एक नई दिशा प्रदान करेगी , इस भ्रमड से पार्टी लोगो के समस्याओं को जमीनी रूप से समझने तथा उसके निवारण हेतु उचित उपाय खोजने का कार्य करेगी जिससे पार्टी का वोट बैंक तो मजबूत होगा ही साथ साथ आम जनमानस को उनकी दैनिक समस्याओं से भी निजात मिलेगा |