आम आदमी पार्टी कार्यालय पर बैठक संपन्न 

महाराजगंज / पंकज माणि त्रिपाठी |      महाराजगंज जिले में आज दिन बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी कार्यालय पर महाराजगंज के जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्त ने प्रेस वार्ता करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उत्तर प्रदेश के 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने घोषणा की और इस घोषणा से आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर है और सभी कार्यकर्ताओं ने इस बात के लिए पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को हृदय से बधाई दि है आम आदमी पार्टी के 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा से बौखलाई प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रियों के द्वारा हताशा में बेबुनियाद हंसी उड़ाना और चैलेंज करने के खिलाफ आम आदमी पार्टी पूरी तरह से तैयार है उक्त अवसर पर जिला सचिव के० एम० अग्रवाल , यूथ विंग के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ पांडे , तहसील अध्यक्ष छोटेलाल खरवार , सतनारायण कसौधन , शंभू शरण गुप्ता , अजय सिंह यादव आदि मौजूद रहे    |