गांव में जाकर किसानों से धान खरीदेंगे सरकारी क्रय केन्द्र के प्रभारी 

महाराजगंज / विनय त्रिपाठी |      महाराजगंज के जिले में धान खरीद की सुस्त रफ्तार को और छोटे किसानों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए डी.एम. डॉ. उज्ज्वल कुमार ने नई पहल शुरू की है इसके तहत जिले के धान क्रय केंद्र के प्रभारी अपने प्रयास से ट्राली ट्रैक्टर और अन्य साधनों से गांव में जाएंगे , छोटे जोत के किसानों का धान खरीदेंगे , बीस कुंटल तक धान केन्द्र प्रभारी छोटे किसानों के घर जाकर खरीदेंगे , इसके लिए डी.एम. ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर 15 सचल खरीद केंद्र यूनिट को विभिन्न क्षेत्रों में भेजा , जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार की इस नई पहल से महाराजगंज जिले के उन किसानों को लाभ होगा जो किसान छोटी जोत के हैं और वह अपना धान मजबूरी में आढ़तिया के हाथ बेचने पर मजबूर रहते हैं धान खरीद की धीमी रफ्तार को देखते हुए जिलाधिकारी के इस प्रयास की प्रशंसा हो रही है    |

अभी तक जिले में 18 फीसदी ही हुई है धान की खरीद

महाराजगंज जिले में अभी तक धान खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 18% ही है खरीद की रफ्तार को बढ़ाने के लिए अब गांव – गांव जाकर केन्द्र प्रभारी धान खरीदेंगे , इस योजना के शुभारंभ के समय ए.आर. कोआपरेटिव , खाद्य विपणन अधिकारी , पी.सी.एफ. प्रबंधक और धान क्रय केंद्रों से जुड़े अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे , इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि छोटे किसानों को इस योजना से लाभ मिलेगा , 20 कुंटल तक के किसानों का धान सीधे उनके घर जाकर खरीदा जाएगा      |