घर बैठे आधार में नाम , पता और जन्मतिथि करें ठीक , जानिए क्या है नियम

लखनऊ |      अब घर बैठे ही ऑनलाइन ही आधार कार्ड में पता , नाम , जन्मतिथि , लिंग और भाषा को अपडेट किया जा सकता है भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.) ने यह सेवा शुरू की है अफसरों के मुताबिक यू.आई.डी.ए.आई. के आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल (एस.एस.यू.पी.) पर जाकर लोग अपने जनसांख्यिकीय विवरण को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं इसके लिए मोबाइल नंबर का आधार के साथ पंजीकृत होना अनिवार्य है और आधार में जनसांख्यिकीय बदलाव करने के लिए 50 रुपये का शुल्क लगेगा , एक विवरण अपडेट करने के लिए 50 रुपये ऑनलाइन अदा करना होगा    |

स्थानीय भाषा में भी अपडेट कर सकते हैं पता

अब स्थानीय भाषा में भी पता अपडेट कर सकते हैं आधार में अंग्रेजी के अलावा आप स्थानीय उर्दू भाषा में भी पता में बदलाव करा सकते हैं इसके साथ ही असमिया , बंगाली ,  गुजराती , हिंदी , कन्नड़ , मलयालम , मराठी , ओडिया , पंजाबी , तमिल , तेलुगु भाषाओं में भी पता अपडेट कर सकते हैं    |

 कुछ जरूरी जानकारियां :-     

  1. ऑनलाइन घर पर नाम , पता , लिंग , जन्मथिति को अपडेट करने के लिए जरूरी कागजात व साक्ष्य को स्कैन करके लगाना होगा   |
  2. जन्मतिथि एक बार ही बदलेगी , वह भी अप्रमाणित या घोषित लिखी हो  |
  3. नाम में केवल वर्तनी में समान रूप से सुधार , अनुक्रम परिवर्तन या शादी के बाद नाम में बदलाव जैसे अपडेट हो पाएंगे   |
  4. आधार में बॉयोमेट्रिक्स विवरण के लिए आधार सेवा केंद्र जाना होगा   |