जनता दल सेक्युलर द्वारा मनाई गयी पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती

ठाणे |  ठाणे में कोरोना का कहर जारी है तो वही आज पूर्व प्रधान मंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्मदिन ठाणे में एक अलग अंदाज में मनाते हुए देखने को मिला ठाणे स्थित येऊर गांव में आज आदिवासी बच्चो को मास्क और खाने की चीजे बाटी गयी तो वही लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक भी किया गया इस विषय पर जनता दल के जिला अध्यक्ष धनजी सुरोसे ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री सिंह ने देश के गरीबों , किसानों , मजदूरों , अन्य पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के लिए बहुत कुछ किया है वह देश में किसानों को कर्ज माफ करने का ऐतिहासिक फैसला लेने वाले पहले व्यक्ति थे , मंडल कमीशन को लागू करने से देश में ओबीसी को एक चेहरा और कायाकल्प करवाने में भी उनकी अहम भूमिका रहा है   |

इसलिए उनके जन्मदिन के अवसर पर हमारे कार्यकर्ता आज दुनिया के सर्वप्रथम नागरिक कहलाने वाले आदिवासी परिवारों को मास्क , और खाने की चीजे बाटी गयी क्यों की पूर्व प्रधान मंत्री  सिंह द्वारा आदिवासी और बहुजन समाज के लिए कई ठोस कदम उठाये गए थे  इसलिए  बहुजन समाज को उनके विचारों की प्रेरणा मिले और उनके बारे में लोगो को जानकारी मिल सके , इसलिए कोरोना के इस काल में सरकार द्वारा बनाये सभी नियमो का पालन करते हुए आज गरीब और गरजू परिवारों को मास्क और खाने की चीजे दी गई  |

बता दे कि इस कार्यक्रम के बाद  येऊर के वन  में कई प्रकार के पौधों का रोपण किया गया जैसे कि आम , कटहल , पीपल , इमली , बादाम इत्यादि पौधों का समावेश है , इस अवसर पर केंद्रीय मानवाधिकार ठाणे शहर अध्यक्ष पुरुषोत्तम भट्ट , उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा पटेल ,सामाजिक कार्यकर्ता संजय मेढेकर, पत्रकार चंद्रकांत वाघमारे,  जनता दल ठाणे शहर अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा , मधुकर मोरे , अनिल शेटगे , अनिल गिरी , सूरज शेटगे , प्रकाश कदम  उपस्थित रहे  , जनता दल ठाणे शहर अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि मानव जीवन और प्रकृति की सुरक्षा के लिए हम सभी को अपने अपने जमदिवस पर पौधों का रोपण करना चाहिए ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित  रह सके जब हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हम सुरक्षित रहेंगे , इसलिए आज यह पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर कई पौधों का रोपण किया गया ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को सुद्ध पर्यावरण मिल सके |