जोगलेकरवाड़ी महानगरपालिका हिंदी शाला क्रमांक 2 सायन की विशेष उपलब्धि 

मुंबई |      पूर्व माध्यमिक शिष्यवृत्ति परीक्षा 2020 की मेरिट लिस्ट में जोगलेकरवाडी मनपा हिंदी शाला क्र.2 सायन के कक्षा 8 वी के 4 छात्र अमरनाथ केवट , मैसरजहाँ अंसारी , अंबिका गुप्ता एवं मोहिनी कन्नौजिया ने स्थान प्राप्त किया है इसी शाला के कक्षा 5 वी के 2 छात्र सुजल राम एवं महेक यादव ने भी पूर्व उच्च प्राथमिक शिष्यवृत्ति परीक्षा 2020 की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है शिक्षणाधिकारी महेश पालकर , प्रशासकीय अधिकारी मुख्तार शहा एवं हिंदी विभाग के शिक्षण निरीक्षक जगदीश गायकवाड़ ने शाला परिवार को इस उपलब्धि पर मुख्य. शि. मोहिनी कावले एवं मार्गदर्शक शिक्षक अरुण सिंह , आलोक सिंह , मीता भट्टाचार्य , कैलाश नेवारे , संदीप पाटिल को बधाई दी है शिक्षक सेना के उपाध्यक्ष उपेन्द्र राय ने भी सभी को बधाई दी है    |