पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार ने पदभार किया ग्रहण 

गोरखपुर |     2016 बैच के मृदुल भाषी तेजतर्रार आई.पी.एस. सोनम कुमार मूलतः नालंदा बिहार निवासी सिविल इंजीनियर के पुत्र दिल्ली में पिता के पास इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त करने वाले बचपन से ही समाज सेवा करने की लालसा रखने वाले कुमार आई.पी.एस. बन कर समाज की सेवा करने की बात कही , कुमार पुलिस अधीक्षक नगर का पदभार ग्रहण करने से पहले शासन ने कुमार को 1 अक्टूबर को अपर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के पद पर भेजा था , जिन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एस.पी. लाइन , आइ.जी.आर.एस. , ऑफिस , सी.सी.टी.एन.एस. का दायित्व सौपा था , कुमार अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए लाइन सी.सी.टी.एन.एस. आइ.जी.आर.एस. के लंबित मामलों को निस्तारित कर रहे थे जिन्हें शासन ने एक दिसम्बर को पुलिस अधीक्षक नगर का दायित्व सौंपा और कुमार ने अपना पदभार आज ग्रहण किया , कुमार गोरखपुर आने से पहले ए.सी.पी. महानगर लखनऊ में कर्तव्य निष्ठा के साथ ईमानदारी पूर्वक सेवा दे चुके हैं कुमार ने कहा कि शासन व वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए अपराध एवं अपराधियों से नगर क्षेत्र को मुक्त रखना पहली प्राथमिकता होगी   |