बृजमनगंज नगर पंचायत कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन 

बृजमनगंज |        बृजमनगंज नगर पंचायत कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को विधायक ने फीता काटकर किया , इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय शुरू होने से बृजमनगंज के विकास में गति मिलेगी , नगर पंचायत में छ: ग्राम पंचायतों की 26 हजार आबादी शामिल हुई है अब बृजमनगंज को अपना कार्यालय भी मिल गया है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया , इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बृजमनगंज को नगर पंचायत बनाए जाने पर विकास को और गति मिलेगी , क्षेत्र में और विकास होगा , विधायक बजरंगी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहित के लिए हर समय तत्पर रहती है     |

नगर पंचायत बृजमनगंज के प्रशासक अधिकारी / एस.डी.एम. फरेन्दा राजेश जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत अब पूर्ण आकार ले चुका है जिसमें प्रशासक के रूप में ए.डी.एम. राजेश जायसवाल के नेतृत्व में संबंधित क्षेत्रों के विकास की रूपरेखा तैयार कर उसे मूर्त रूप दिया जाएगा , कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए मुख्य अतिथि के स्वागत में बिरहा गायक प्रमोद यादव ने अपने मंडली के साथ शानदार प्रस्तुति किया , कार्यक्रम का संचालन मधुर सिंह ने किया , सभी जन प्रतिनिधियों ने अपने दल बल के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई , इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से नगर पंचायत प्रशासक / एस.डी.एम. राजेश जायसवाल , अधिशासी अभियन्ता अवध प्रकाश सिंह , बी.डी.ओ. रणजीत सिंह , ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद सोनकर , विवेका पाण्डेय , योगेन्द्र यादव , राकेश जायसवाल , गणेश जायसवाल , दिनेश कुमार , नन्हे सिंह , चन्दू सिंह , छट्ठू सिंह , दिलीप चौधरी , बबलू जायसवाल , सौरभ कलवार , दिलीप गुप्ता , अमित पासवान , विनोद जायसवाल , आशीष जायसवाल , कन्हैया चौहान , सतरजीत लोधी , बबलू सिंह , अमित पासवान , पाले प्रधान , आशीष जायसवाल , विनोद जायसवाल , रवि यादव , बबलू चौरसिया , धीरज जायसवाल , क्रांति मनी , जेपी गौड़ , मनोज सिंह , अशोक पटवा , राजू सिंह , अनिरुद्ध तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे      |