बोर्ड की बैठक कर नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने की विकास कार्यों पर चर्चा 

महाराजगंज / पंकज मणि त्रिपाठी |      नगर पंचायत आनन्द नगर कार्यालय पर आज अध्यक्ष राजेश जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई जिसमें नगर से सम्बंधित सभी विकास कार्यों (विवाह घर , कूड़ा डंपिंग है ग्राउंड , निःशुल्क शौचालय , पानी ए.टी.एम. , वार्डों में नाली व सड़को का निर्माण , लाइट पानी सप्लाई साफ – सफाई) को जल्द से जल्द पूर्ण कराने व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को भव्य रूप से मनाने हेतु चर्चा हुई , जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित अधिशासी अधिकारी अवध प्रकाश सिंह , लिपिक वेद प्रकाश गुप्ता , सभासद महेश लोहिया , नंदू पासवान , संजय जायसवाल , सतीश गुप्ता , अंजुला अग्रहरी , ध्रुप वर्मा , राजकुमार मद्धेशिया , गौरी यादव , मोनु पाण्डेय , आशीष जायसवाल , कमलेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे तथा उपस्थित सभी कर्मचारी बन्धु मौजूद रहे        |