महराजगंज के बढ़ई ताल में मछली पकड़ने गए तीसरे युवक की मिली लाश

रतनपुर / महाराजगंज |     महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बढ़ई ताल में डूबे कानापार के तीसरे युवक धर्मेन्द्र का शव भी शुक्रवार की सुबह बरामद हो गया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोपाल सिंह ने धर्मेन्द्र के शव को ढूंढने के लिए भोर में ही गोताखोरों को लगा दिया था सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर गोताखोरों ने ताल में जलकुंभी के अंदर फंसे लाश को बाहर निकाल दिया इसके साथ ही मृतकों की संख्या तीन हो गई है , कानापार गांव के तीन युवक बलराम , प्रमोद और धर्मेन्द्र बुधवार की रात नौ बजे बढ़ई ताल में मछली पकड़ने गए थे बाइक को किनारे खड़ा कर नाव से ताल में जाकर मछली पकड़ने लगे उसी दौरान तेज आंधी व बरसात शुरू हो गई नाव पलटने से तीनों युवक ताल में डूब गए गुरुवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोपाल सिंह ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी थोड़ी ही देर में विधायक बजरंग बहादुर सिंह , पूर्व विधायक विनोद तिवारी के अलावा तहसीलदार नरेश चंद , एस.ओ. बृजमनगंज संजय दुबे पहुंच गए एन.डी.आर.एफ. व पी.ए.सी. की टीम पहुंची , एस.पी. रोहित सिंह सजवान ने भी घटना स्थल का मुआयना किया दोपहर बाद प्रमोद व बलराम का शव मिल गया पंचनामा के बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। लेकिन सायं चार बजे तक तक धर्मेन्द्र का शव बरामद नहीं हो पाया एन.डी.आर.एफ. व पी.ए.सी. की टीम सर्च अभियान को बंद कर वापस लौट गई शुक्रवार की सुबह पांच बजे ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोपाल सिंह ने गोताखोरों को बुलाया बढ़ई ताल में गोताखोर धर्मेन्द्र को ढूंढने के लिए गोता लगाना शुरू कर दिए 50 मिनट बाद धर्मेन्द्र का शव ताल में जलकुंभी के नीचे से बरामद हो गया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  |

रतनपुर से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट