राष्ट्वादी नेता मोरेश्वर किणे का नगरसेवक पद हुआ रद्द

ठाणे :- मुम्ब्रा के राष्ट्वादी नगरसेवक मोरेश्वर किणे का नगरसेवक पद ठाणे मनपा ने रद्द कर दिया है |
तथा अवैध बांधकाम का दोषी ठहराते हुए उनपर कार्यवाही भी की गयी है ,मुम्ब्रा के प्रभाग क्रमांक 31 ड के नगरसेवक रहे मोरेश्वर किणे के विरोध में एक जागरूक नागरिक ने न्यायालय में शिकायत की थी जिसमे न्यायालय ने ठाणे मनपा को जांच कर कार्यवाही करने का आदेश जारी किया था |
जिसके अनुसार ठाणे मनपा के जांच में दो अवैध रूप से बिल्डिंग बनाने का मामला प्रकाश  में आया था जिसके अनुसार मोरेश्वर किणे का नगरसेवक पद रद्द किया गया जिसकी जानकारी अतिक्रमण विभाग के उपायुक्त अशोक बुरपुल्ले ने दिया |
राष्ट्वादी नगरसेवक पद रद्द होने के बाद राष्ट्वादी के सभी नेता चौक गए है |