विधायक केलकर ने किया रोझोदकर का सत्कार

ठाणे | भगवान रविदास कम्युनिटीज फेडरेशन (BRCF) के राष्ट्रीय अध्यक्क्ष डॉ. आर.बी. रोझोदकर (प्रधानाचार्य ठाणे महानगरपालिका शिक्षण विभाग) गुरू रविदास महाराज के  जीवन , संघर्ष और उनकी राष्ट्रीय उपलब्धियों पर मुंबई विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की डिग्री प्राप्त की है ऐसे शिक्षाविद् का सत्कार भाजपा विधायक संजय केलकर के हाथों किया गया |

इस अवसर पर कैदकर ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी अपनी साहित्यिक शोध को  जारी रखेंगे। इस अवसर पर भाजपा नगरसेवक भारत चौहान , भाजपा ठाणे शहर जिला उपाध्यक्ष विक्रम बोईर , भाजपा स्लम सेल के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष कृष्णा भुजबल और राजेश गाड़े के साथ ही सुनील लोंगरे भी उपस्थित थे , उन्होंने भी डॉक्टर रोझोदकर को पी.एस.डी. प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं दी , सत्कार के दौरान अपने उद्गार व्यक्त करते हुए विधायक केलकर ने कहा कि डा रोझोदकर ने जो साहित्यिक उपलब्धियां हासिल की है वह ठाणेकरो के लिए आत्म गौरव की उपलब्धि है इतना ही नहीं वे आगे भी अपनी लेखन प्रतिभा से विशिष्ट उपलब्धियां साहित्य क्षेत्रों में हासिल करते रहेंगे , ऐसी अपेक्षा भी वे रखते हैं जबकि डॉ. रोझोदकर ने विधायक केलकर के प्रति अपना विशेष आभार व्यक्त किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *